भरगामा: पटाखा बनाने के दौरान हुआ भीषण विस्फोट, दो मकान हुए ध्वस्त
भरगामा प्रखंड क्षेत्र के वार्ड संख्या 8 स्थित मुस्लिम टोला में शुक्रवार देर शाम पटाखा बनाने के दौरान हुए भीषण विस्फोट से दो मकान पूरी तरह ध्वस्त हो गए। धमाका इतना जबरदस्त था कि आसपास के घरों में भूकंप जैसा झटका महसूस किया गया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।