रामगढ़ शेखावटी: रामगढ़ बाईपास पर अनियंत्रित होकर पलटा ट्रक, बड़ा हादसा टला
सीकर जिले के रामगढ़ शेखावाटी स्थित बाईपास पर रविवार को अनियंत्रित ट्रक पलटने से सनसनी फैल गई। गनीमत यह रही कि ट्रक पलटने के समय आसपास कोई वहां नहीं था जिससे बड़ा हादसा टल गया। जानकारी के अनुसार बाईपास पर ट्रक का चालक तेज गति होने के कारण ट्रक पर नियंत्रण नहीं रख सका जिसके कारण ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया।