अकबरपुर: कानपुर देहात पुलिस द्वारा तकनीक आधारित 'Investigation Tracking Portal' का शुभारंभ एडीजी जोन ने किया
कानपुर देहात पुलिस ने तकनीक आधारित प्रभावी पुलिसिंग एवं अपराध नियंत्रण को सुदृढ़ करने हेतु बनाये गये "Investigation Tracking Portal" का एडीजी जोन अनुपम कुलश्रेष्ठ द्वारा शुभारम्भ किया गया।यह पोर्टल विशेष रूप से 60 एवं 90 दिवस की समयसीमा के अंतर्गत निस्तारित की जाने वाली विवेचनाओं की प्रभावी मॉनिटरिंग एवं पर्यवेक्षण हेतु विकसित किया गया है।