टिब्बी: टिब्बी के डा. अंबेडकर भवन में महात्मा ज्योतिबा फुले की 199वीं जयंती मनाई गई, फुले के विचारों को आत्मसात करने का आह्वान
कस्बे के डॉ. अंबेडकर भवन में शनिवार को डॉ. अंबेडकर नवयुवक संघ के तत्वावधान में समाज सुधारक महात्मा ज्योतिबा फुले की 199वीं जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई।मुख्य अतिथि के रूप में पधारे शिक्षाविद चानन सिंह सैनी सहित सभी नागरिकों ने फुले के चित्र के समक्ष पुष्पांजलि अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया, जबकि अध्यक्षता संघ अध्यक्ष एडवोकेट अमर सिंह बादड़ा ने की।