हुज़ूर: 5 नंबर स्टॉप स्थित आरएसएस मार्केट के री- डेवलपमेंट प्रोजेक्ट में दुकानों की शिफ्टिंग हुई शुरू
Huzur, Bhopal | Jun 13, 2026 राजधानी भोपाल के 5 नंबर स्टॉप स्थित आरएसएस मार्केट के री-डेवलपमेंट प्रोजेक्ट में शनिवार शाम दुकानों की शिफ्टिंग शुरू हो गई। सभी 65 दुकानदारों के लिए बनाई गई अस्थाई दुकानों का विथायक भगवानदास सबनानी ने लोकार्पण किया। दुकानदारों और रहवासियों की मौजूदगी में विधायक और बोर्ड के कमिश्नर गौतम सिंह ने दुकानों की चाबी सौंपी।