बोध गया: बोधगया के युवक के खाते में दिखे 294 करोड़ 80 लाख रुपये, बैंक बैलेंस देखकर रह गया हैरान
बोधगया के मस्तपुरा गांव निवासी एक युवक के बैंक खाते में अचानक 294 करोड़ 80 लाख रुपये का बैलेंस दिखाई देने लगा।जिसे देख वह हैरान हो गया।युवक विकास कुमार प्लंबर मिस्त्री है।गुरुवार की रात 10 बजे बताया कि जियो पेमेंट्स बैंक का खाता पिछले 5 वर्षों से एक्टिव है।दो दिन पहले जब उन्होंने जियो फाइनेंस एप के माध्यम से अपना खाता का बैलेंस चेक किया तो जानकारी हुई।