धौलपुर: मैक्स का टायर फटने से एक व्यक्ति की मौत, 20 लोग हुए घायल
बाड़ी सदर थाना क्षेत्र में नया पुरा मोड़ के पास को एक मैक्स गाड़ी का टायर फटने से बड़ा हादसा हो गया। इस दुर्घटना में 50 वर्षीय एक महिला की मौत हो गई, जबकि 20 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस के अनुसार, चलती मैक्स गाड़ी का टायर अचानक फट गया, जिससे वह अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और स्थानीय लोगों ने बचाव कार्य शुरू किया