कुरूद: तेंदुए की दहशत बरकरार, वन अमला लगातार कर रहा ग्रामीण इलाकों का फेरा
Kurud, Dhamtari | May 12, 2026 तेंदुए की तलाश में वनविभाग जुटा हुआ है लेकिन फिलहाल तेंदुए का पता नहीं चल पा रहा है जबकि वन विभाग की टीम लगातार उसकी पड़ताल में ग्रामीण इलाको में रात और दिन फेरा लगा रही है आपको बता दे कि करीब 5 दिन पहले कुरूद के ग्राम गुदगुदा में लोगो ने तेंदुआ देखा था उसके पद चिन्ह भी ग्रामीण इलाको में मिले थे जिसके बाद से वनविभाग लगातार उसकी खोज में है