बीरपुर: लक्ष्मीपुर में करंट लगने से राजमिस्त्री की मौत, क्षेत्र में मचा कोहराम
वीरपुर थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर गांव में बुधवार को सुबह करीब आठ बजे करंट लगने से 52 वर्षीय राजमिस्त्री केशो सहनी का दर्दनाक मौत हो गई। बताया गया कि घर में कटे नंगे बिजली तार की चपेट में आने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिवार के सदस्य रिश्तेदारों के यहां दूसरे जगह समारोह में शामिल होने के लिए गए हुए थे