गोला: बड़हलगंज में संपत्ति विवाद पर युवती और पिता पर हुआ हमला, दो आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज
गोरखपुर के बड़हलगंज कोतवाली क्षेत्र में संपत्ति विवाद को लेकर एक युवती और उसके पिता पर हमला किया गया। हक हिस्सा मांगने पर हुई इस मारपीट में दोनों घायल हो गए। पुलिस ने पीड़ित युवती की शिकायत पर दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि हमलावरों ने उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी।