नवाबगंज: बाराबंकी शहर में इलेक्ट्रॉनिक मीडिया द्वारा भव्य भंडारे का आयोजन, डीएम, राज्यमंत्री सहित अन्य लोग हुए शामिल
बाराबंकी शहर में इलेक्ट्रॉनिक मीडिया द्वारा मंगलवार करीब 11:00 बजे से भव्य भंडारा का शुभारंभ किया गया। जिसमें वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान हनुमान जी की पूजा अर्चना की गई। इसके बाद प्रसाद वितरण का कार्यक्रम शुभारंभ किया गया। प्रसाद वितरण में पहुंचे विधायक गौरव रावत, पूर्व एमएलसी हरगोविंद सिंह, भाजपा वरिष्ठ नेता रामबाबू द्विवेदी सहित अन्य लोग शामिल हुए