कुरावली: कुरावली में कृषक प्रशिक्षण एवं किसान संगोष्ठी का आयोजन, 200 से अधिक किसानों ने लिया लाभ
कुरावली तहसील सभागार में शुक्रवार को कृषक प्रशिक्षण एवं किसान संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) के अंतर्गत राष्ट्रीय कृषि उपयोगी सूक्ष्म जीव ब्यूरो, कुशमोर मऊ (उत्तर प्रदेश) के सहयोग से संपन्न हुआ, जिसमें क्षेत्र के 200 से अधिक किसानों ने भाग लिया।