धनौरा: बछरायूं क्षेत्र के गांव रह्मापुर माफी में विवाहिता पर पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने की कोशिश, मुकदमा दर्ज
मंडी धनौरा तहसील के थाना बछरायूं क्षेत्र के ग्राम रहमापुर माफी में दहेज के लिए एक विवाहिता और उसकी मासूम बेटी को जिंदा जलाने का प्रयास किया गया। ससुरालियों ने उन पर पेट्रोल छिड़क दिया। गनीमत रही कि पेट्रोल की गंध से पीड़िता की आंख खुल गई और उसके शोर मचाने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। पुलिस ने पति, सास और देवर-देवरानी समेत छह।