कसडोल: बल्दाकछार वन परिक्षेत्र से निकलकर दो दंतैल हाथी, BBME 1 टस्कर एवं BBME 3 बब्लू, कोठारी वन परिक्षेत्र में प्रवेश
जानकारी दोनों हाथी बारनवापारा से गुडागढ़ जाने वाले वन मार्ग की ओर बढ़ते हुए शाम के समय गुडागढ़ के आबादी क्षेत्र के आसपास विचरण कर रहे हैं। हाथियों की मौजूदगी को देखते हुए आसपास के ग्रामीणों से सतर्क रहने की अपील की गई है। विशेष रूप से सुबह खेत-खार की ओर जाने वाले लोग उजाला होने के बाद ही आवागमन करें। वन मार्ग पर चलते समय सावधानी बरतें