कुरवाई: सिरोंज रोड पर कार को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर फिसली बाइक, एक युवक हुआ घायल
Kurwai, Vidisha | Jan 21, 2025 जानकारी के अनुसार कुरवाई तहसील क्षेत्र अंतर्गत सिरोंज रोड पर सामने से आ रही तेज़ रफ्तार कार को बचाने के चक्कर में मोटरसाइकिल संतुलन बिगड़ने से फिसलकर सड़क किनारे जा गिरी।घटना में चालक युवक घायल हो गया।घायल युवक का अस्पताल में उपचार जारी है।