सिमडेगा: जहरीले सांप के काटने से कुलामारा गांव की ईलाजरत वृद्ध महिला की सदर अस्पताल में हुई मौत
सिमडेगा के बांसजोर अंतर्गत कुलमारा गांव की वृद्ध महिला जो पिछले रविवार को जहरीले सांप ने काट लिया था उसकी सदर अस्पताल में इलाज के क्रम में रविवार की सुबह 11:00 बजे मौत हो गई। जानकारी देते हुए उसकी बेटी ने बताया कि एक सप्ताह से लगातार उसकी सिमडेगा में इलाज चल रही थी लेकिन आखिरी में वह मर गई। इधर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया