पन्ना: पन्ना टाइगर रिजर्व में वन विभाग की बड़ी स्ट्राइक, सागौन तस्कर गिरफ्तार, फिल्मी स्टाइल में माफिया खदेड़े गए
Panna, Panna | Apr 8, 2026 पन्ना टाइगर रिजर्व में लकड़ी तस्करों के खिलाफ वन विभाग ने आज बड़ी सफलता हासिल की है। रेंजर रोहित पुरोहित के नेतृत्व में टीम ने बकचुर बीट में घेराबंदी कर शातिर तस्कर सुरेश गोंड को गिरफ्तार किया, जबकि तीन आरोपी फरार हो गए। मौके से ₹30,000 मूल्य की 14 सागौन की सिल्लियां बरामद की गई हैं। विभाग फरार आरोपियों की तलाश में जुटा है।