अररिया: डीएम ने सिरसिया कला पंचायत में विकास योजनाओं की समीक्षा की, ग्रामीणों से सुझाव लिए
Araria, Araria | Jul 26, 2026 जुलाई माह के अंतिम रविवार को अररिया जिले के सभी ग्राम पंचायतों में पंचायत विकास दिवस का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया। इसी क्रम में जिलाधिकारी विनोद दूहन ने भरगामा प्रखंड की सिरसिया कला पंचायत में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेकर पंचायत प्रतिनिधियों, जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और ग्रामीणों के साथ विकास योजनाओं की समीक्षा की।