लोहरदगा: पझरी गांव के पास सड़क हादसे में कार में सवार तीन डांसर घायल
कार पझरी गांव के समीप अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिसमें कार चला रही डांसर तमन्ना सिंह (19 वर्ष), कृति सिंह (16 वर्ष) व सीता कुमारी (14 वर्ष) गंभीर रुप से घायल हो गई। जिसे स्थानीय ग्रामीणों की मदद से लोहरदगा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से इलाज उपरांत रविवार शाम 5:00 बजे किसी निजी अस्पताल चले गए!