हैदरगढ़: गजपतिपुर में राज्य मंत्री सतीश चंद्र शर्मा ने वीबी-जी राम-जी योजना का शुभारंभ किया, ग्रामीणों को दी नई सौगात
सिद्धौर विकासखंड के गजपतिपुर गांव में ग्रामीणों के लिए बड़ी सौगात दी गई है। प्रदेश के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति राज्य मंत्री सतीश चंद्र शर्मा ने विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन ग्रामीण के तहत जनसभा को संबोधित करते हुए नई ग्रामीण रोजगार योजना का गुरुवार करीब 2 बजे शुभारंभ किया।