औरैया: कोतवाली क्षेत्र के दयालपुर में गर्भवती विवाहिता की संदिग्ध मौत, परिजनों में मचा कोहराम, पोस्टमार्टम की मांग
शहर के मोहल्ला दयालपुर निवासी गर्भवती विवाहिता की रविवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना पर पुलिस अस्पताल पहुंची, लेकिन परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इंकार करते हुए लिखित सूचना दे दी। इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। मोहल्ला दयालपुर निवासी जोया पत्नी सलमान की शादी 7 फरवरी 2025 को हुई थी। रविवार सुबह अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई। परिजन उसे