मैनपुरी: दहेज के लिए बेटी को प्रताड़ित किया गया, मां ने जिला मुख्यालय पहुंचकर एसपी से लगाई गुहार
मैनपुरी में दहेज उत्पीड़न का मामला सामने आया है। एलाऊ थाना क्षेत्र की निवासी कुसमा देवी ने एसपी से शिकायत करते हुए बताया कि उन्होंने डेढ़ साल पहले बेटी सीता की शादी भोगांव क्षेत्र में की थी। आरोप है कि ससुराल वाले पैशन प्रो बाइक की मांग कर रहे हैं और मांग पूरी न होने पर बेटी के साथ मारपीट कर रहे हैं।