खिरकिया: नमिता अग्रवाल: महिलाओं की उड़ान में सबसे बड़ी बाधा कांग्रेस, भाजपा ने “नारी शक्ति वंदन अधिनियम” पर की पत्रकार वार्ता
Khirkiya, Harda | Apr 25, 2026 भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय कमल कुंज में शनिवार लगभग 5:00 बजे “नारी शक्ति वंदन अधिनियम” विषय पर पत्रकार वार्ता आयोजित की गई। कार्यक्रम में प्रदेश मीडिया पैनलिस्ट नमिता अग्रवाल ने संबोधित करते हुए कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों पर महिलाओं के सशक्तिकरण में बाधा डालने का आरोप लगाया।