रायबरेली: टांडा के पास निर्माणाधीन दुकान के शटर को काटकर चोरों ने हजारों रुपए का सामान चुराया, पुलिस पहुंची और जांच में जुटी
हरचंदपुर थानाक्षेत्र के टांडा में,शुक्रवार को दिनदहाड़े निर्माणाधीन दुकानों का,शटर काटकर हजारों रुपए का सामान व मोटर चुरा ले गए,जिसको लेकर पीड़ित अजीत कुमार ने,थाने पहुंचकर मामले का शिकायती पत्र दिया है।और जांच कार्यवाही किए जाने की मांग की,घटना की जानकारी पर पहुंची,थाने की पुलिस मामले की,जांच पड़ताल में जुट गई है।पुलिस ने बताया आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।