मिर्ज़ापुर: नटवा चौकी के चिमनी के पास गला रेत कर अधमरा स्थिति में मिली एक अज्ञात महिला, मचा हड़कंप, पुलिस ने भेजा जिला अस्पताल
कटरा कोतवाली थाना क्षेत्र के नटवा चौकी स्थित चिमनी के पास एक काती गोदाम के बाहर गला रेत कर अधमरा स्थिति में सोमवार की सुबह लगभग 7:00 बजे। एक महिला के मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आसपास के लोगों से महिला की पहचान करने की कोशिश की। पहचान न होने पर महिला को जिला अस्पताल भेज कर। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।