बिसौली: बिसौली कोतवाली पुलिस ने पॉक्सो व एससी/एसटी एक्ट के वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया
Bisauli, Budaun | May 17, 2026 बिसौली पुलिस कोतवाली ने अपराध एवं वांछित अभियुक्तों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए मूलचन्द्र उर्फ मुल्लू पुत्र भवानीचन्द्र निवासी ग्राम मलखनपुर थाना बिसौली, जनपद बदायूं को गिरफ्तार कर लिया।