रायपुर नगर निगम की टीम के साथ मारपीट, FIR दर्ज
रायपुर के भाठागांव बाजार क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान नगर निगम की टीम के साथ कथित मारपीट और गाली-गलौज का मामला सामने आया है। नगर निगम के मुताबिक कार्रवाई का विरोध करते हुए गुंजा सोनकर, छवीलाल सोनकर, वासु सोनकर एवं अन्य व्यक्तियों द्वारा निगम अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ दुर्व्यवहार एवं मारपीट की गई, जिसमें कुछ कर्मचारियों को चोटें आईं और शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न हुई।
घटना को लेकर नगर निगम के राजस्व विभाग के अधिकारी ने थाना पुरानी बस्ती में लिखित शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर एफआईआर क्रमांक 0507, दिनांक 23 सितंबर 2026 दर्ज की गई है। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 221, 132, 296, 115(2) एवं 3(5) के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। नगर निगम प्रशासन ने कहा है कि शहर में अतिक्रमण हटाने और सार्वजनिक स्थलों को व्यवस्थित करने की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
#RaipurNews #RaipurNagarNigam
#Bha
Raipur, Raipur | Sep 23, 2026