आरा: मेयर प्रतिनिधि सह बीजेपी नेता प्रेम पंकज की कैंसर से हुई मौत, हजारों चाहने वाले पहुंचे अंतिम दर्शन के लिए
Arrah, Bhojpur | May 20, 2026 मेयर इंदु देवी के पति सह मेयर प्रतिनिधि प्रेम पंकज का निधन हो गया है। बता दें कि मेयर प्रतिनिधि प्रेम पंकज काफी समय से कैंसर की बीमारी से जूझ रहे थे।आज उनका मेदांता हॉस्पिटल में इलाज के दौरान मौत हो गया। जिसके बाद उनके पार्थिव शरीर को आर बस स्टॉल स्थित आवास पर लाया गया। जहां पर हजारों की संख्या में उनके चाहने वाले और समर्थक पहुंचे।