गुना नगर: वंदना कान्वेंट स्कूल के पास एक व्यक्ति को घेर कर लाठी डंडों से मारपीट का फुटेज वायरल, घायल अस्पताल में भर्ती, मामला दर्ज
गुना कोतवाली थाना के वंदना कान्वेंट स्कूल के पास 4 जून सुबह मंदिर से घर जा रहे विंध्याचल कॉलोनी निवासी नरेश चौकसे से 4 से 6 लोगों ने घेर कर लाठी डंडों से मारपीट की। जमीन विवाद से जुड़ा मामला बताया गया है। घायल जिला अस्पताल में भर्ती है। एसपी हितिका वासल ने कहा, मारपीट का वीडियो आया है मामला दर्ज किया है। गिरफ्तारी के लिए ईमेल लगाई गई है कार्यवाही जारी है।