छपरा: जिले के विभिन्न क्षेत्रों में तेज आंधी बारिश, पेड़ पर गिरा आकाशीय बिजली
Chapra, Saran | Jun 6, 2026 जिले के विभिन्न क्षेत्रों में शनिवार की अहले सुबह 3 बजें के लगभग तेज आंधी और बारिश ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया। तेज हवाओं के साथ हुई बारिश से कई जगहों पर पेड़ की डालियां टूटकर गिर गईं, जबकि कुछ क्षेत्रों में जलजमाव की स्थिति भी उत्पन्न हो गई। आंधी-बारिश के दौरान कई स्थानों पर आकाशीय बिजली भी गिरी। ग्रामीण क्षेत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बिजली गिरने से