गुना नगर: ग्राम गणेशखेड़ा: खेत में करंट लगने से 23 वर्षीय किसान की मौत, मूंग की फसल में दे रहा था पानी
गुना जिले के सिरसी थाना क्षेत्र के ग्राम गणेशखेड़ा में 20 अप्रैल को दर्दनाक हादसा हुआ, जहां खेत में मूंग की फसल को पानी देते समय 23 वर्षीय किसान अनिल बरेला करंट की चपेट में आ गया। पास से गुजर रही बिजली की डोरी में करंट आने से मौके पर ही उसकी मौत हो गई। अनिल शादीशुदा था और उसके दो छोटे बच्चे हैं। घटना के बाद गांव में शोक की लहर है।