संग्रामपुर: श्रावणी मेला समापन के बाद भी कच्ची कांवरिया पथ पर उमड़ी आस्था
विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला के समापन के बाद भी कच्ची कांवरिया पथ पर श्रद्धालुओं की भीड़ कम नहीं हुई है। बुधवार को हल्की बारिश के बीच संग्रामपुर प्रखंड क्षेत्र से गुजरने वाले 12 किलोमीटर कच्ची कांवरिया पथ पर कांवरियों का जत्था लगातार आगे बढ़ता नजर आया। बारिश के बावजूद कांवरियों के उत्साह और आस्था में कोई कमी नहीं दिखी। कांवरिया हाथों में कांवर लेकर बोल बम और