आगरा: छत्रपति शिवाजी की जयंती कार्यक्रम में शामिल होने आए महाराष्ट्र के सीएम और डिप्टी सीएम पहुंचे आगरा के खेरिया एयरपोर्ट
Agra, Agra | Feb 20, 2024 छत्रपति शिवाजी की जयंती को लेकर आगरा किले को भव्य रूप से सजाया गया है, और छत्रपति शिवाजी जयंती कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इस दौरान महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री आगरा के खेरिया एयरपोर्ट पहुंचे। जहां केंद्रीय राज्य मंत्री ने उनका स्वागत किया। इसके बाद वह आगरा किले के लिए रवाना हो गए और छत्रपति शिवाजी जयंती कार्यक्रम में शामिल हुए।