कतरीसराय: कतरीसराय में तेज रफ्तार ट्रैक्टर की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत, ग्रामीणों ने किया सड़क जाम
बिलारी गांव में सोमवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में 50 वर्षीय धनंजय कुमार की मौत हो गई। वह स्वर्गीय कैलाश महतो के पुत्र थे। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने राज्य हाइवे 71 पर बिलारी मोड़ के समीप सड़क जाम कर पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की।