चौरीचौरा थाना क्षेत्र के करमहा ओवरब्रिज के पास बुधवार शाम एक बाइक की ठोकर से साइकिल सवार 65 वर्षीय बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए।सूचना मिलने पर तरकुलहा चौकी प्रभारी सौरभ झा मौके पर पहुंचे और घायल बुजुर्ग को सरकारी एंबुलेंस से उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चौरीचौरा भिजवाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।