जंक्शन क्षेत्र में पिछले करीब एक वर्ष से अधूरी पड़ी सड़कों की समस्या अब जनआक्रोश का कारण बनती जा रही है। इसी मुद्दे को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता सुशील बहल ने सोमवार को जिला कलक्टर को ज्ञापन सौंपकर दोनों प्रमुख सड़कों का निर्माण कार्य शीघ्र पूरा करवाने की मांग की है।