कोल: अलीगढ़ में 5 अगस्त को 3.30 घंटे रहेंगे सीएम योगी आदित्यनाथ, सूचना विभाग ने दी मिनट टू मिनट कार्यक्रम की जानकारी
Koil, Aligarh | Aug 3, 2025 यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ 5 अगस्त को 3:30 घंटे अलीगढ़ में रहेंगे। योगी आदित्यनाथ मंगलवार सुबह 9:55 पर हेलीपैड से नुमाइश मैदान पहुंचेंगे। 10:00 सीएम योगी कलेक्ट्रेट सभागार पहुंचकर 11:15 बजे तक मंडल के मंत्री विधायक और सांसदों के साथ बैठक करेंगे। 11:15 बजे से 12:15 तक वह मंडलीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे।