मोहनलालगंज: नगराम में किसान की जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप, FIR दर्ज कराने की मांग की गई
लखनऊ के नगराम क्षेत्र में एक किसान ने अपनी कृषि भूमि पर अवैध कब्जा किए जाने का आरोप लगाया है। पीड़ित का कहना है कि आरोपियों ने खेत में जबरन मिट्टी डलवाकर उसकी फसल योग्य भूमि को नुकसान पहुंचाया। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी भी दी गई। किसान ने स्थानीय पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।