पीलीभीत: सद्भावना सम्मेलन में सपा विधायक रागिनी सोनकर ने भाजपा सरकार पर साधा निशाना, लखनऊ की घटना को लेकर हुईं भावुक
पीलीभीत। पूरनपुर के सिरसा चौराहे के पास गुरुवार शाम करीब चार बजे आयोजित सद्भावना सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में मछलीशहर, जौनपुर की सपा विधायक रागिनी सोनकर शामिल हुईं। सभा को संबोधित करते हुए वह कोरोना काल, बढ़ती महंगाई और लखनऊ कोचिंग सेंटर अग्निकांड का जिक्र करते हुए भावुक हो गईं। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी के दौरान सरकार के पास पर्याप्त तैयारी नहीं