रक्सौल: पुलिस ने 30 मिनट के अंदर मोटरसाइकिल चोरी कर भाग रहे अभियुक्त को बाइक के साथ किया गिरफ्तार
मोतीहारी पुलिस ने महज 30 मिनट के अंदर चोरी कर भाग रहे बाइक के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। मोटरसाइकिल चोरी की सूचना मे त्वरित कार्रवाई कर अभियुक्त अभिमन्यु कुमार उर्फ मनू पिता चंदेश्वर बैठा,साकिन श्रीपुर कसवा थाना घोड़ासहन जिला पूर्वी चंपारण को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार का पूर्व से अपराधीक इतिहास है। जानकारी रविवार को 5:08 पर मिली।