सागर नगर: जिला अस्पताल के डफरिन में पानी के मटके खाली, लोग तरस रहे, वाटर कूलर भी बंद
जिला अस्पताल के डफरिन में पानी की समस्या से मरीज और उनके परिजन जूझ रहे है। अस्पताल द्वारा रखवाए गए मटके खाली पड़े है। रविवार की दोपहर 2 बजे खाली मटकों की तस्वीर सामने आई है, जहां लोग एक एक करके पानी के मटके देख रहे और किसी एक में पानी होने से उसे पीने को मजबूर है वह ना तो साफ है न ही ठंडा ऐसी गर्मी में राहत भरा पानी मरीज और उनके परिजनो को नहीं मिल पा रहा है।