नानपारा: बलहा में प्रधानों ने किया प्रदर्शन, मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन खंड विकास अधिकारी को सौंपा
बहराइचः बलहा ब्लॉक के ग्राम प्रधानों ने मनरेगा योजना के तहत सामग्री और श्रम अंश के लंबित भुगतान को तत्काल जारी करने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री को एक ज्ञापन सौंपा है। यह ज्ञापन खंड विकास अधिकारी, बलहा बहराइच के माध्यम से भेजा गया। प्रधानों ने ज्ञापन में बताया कि महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) के अंतर्गत सामग्री लंबित है।