भारतीय जनता पार्टी झारखंड प्रदेश द्वारा आयोजित पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के तहत शुक्रवार को बंदगांव प्रखंड के कराईकेला स्थित करंजो में दो दिवसीय जिला स्तरीय प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू उपस्थित थे।