मिहींपुरवा: कतर्नियाघाट रिसोर्ट में एयर गन से फायरिंग के मामले में वन विभाग ने जारी किया नोटिस
कतर्नियाघाट बाघ संरक्षित क्षेत्र के कोर जोन में स्थित एक निजी रिसॉर्ट पर वन नियमों के गंभीर उल्लंघन का आरोप लगा है। सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में रिसॉर्ट मैनेजर पर्यटकों से रिसॉर्ट से जंगल की ओर एयर गन चलवाते हुए दिखाई दिए हैं। आरोप है कि मैनेजर इसे रोकने की बजाय बढ़ावा दे रहे थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए वन विभाग ने तत्काल संज्ञान लिया है।