शिवसागर: महाशिवरात्रि पर्व पर गुप्ता धाम जाने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बड्डी थानाध्यक्ष ने पनियारी घाट का निरीक्षण किया
बड्डी के थानाध्यक्ष रामवृक्ष कुमार ने महाशिवरात्रि पर्व के शुभ अवसर पर आज रविवार को दोपहर 2 बजे के करीब पनियारी घाट का निरक्षण किया है। निरक्षण को लेकर जानकारी देते हुए बड्डी थानाध्यक्ष रामवृक्ष कुमार ने बताया की यहाँ पनियारी घाट पर लाखों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचते है।जहाँ इसी पनियारी घाट के रास्ते श्रद्धांलु गुप्ता धाम जाते है।