शिवसागर: महाशिवरात्रि पर्व को लेकर बड्डी थानाध्यक्ष रामवृक्ष कुमार ने पनियारी घाट का किया निरीक्षण
बड्डी के थानाध्यक्ष रामवृक्ष कुमार ने आज शनिवार की सुबह 11 बजे के करीब महाशिवरात्रि पर्व को लेकर पनियारी घाट का निरक्षण किया है। निरक्षण को लेकर जानकारी देते हुए बड्डी थानाध्यक्ष रामबृक्ष कुमार ने बताया की महाशिवरात्रि पर्व पर भक्तो के सुरक्षा व्यवस्था के मध्य नज़र रखते हुए पनियारी घाट का निरक्षण किया गया है।