जमुनहा: मधवापुर पुल के पास मोटर साइकिल अनियंत्रित होकर गिरी दो लोग हुए घायल
मल्हीपुर थाना क्षेत्र के मधवापुर पुल के पास के पास से बुधवार को भुड़कुलवा निवासी रंजीत यादव के साथ मोहित यादव मोटर साइकिल सवार होकर किसी कार्य से मल्हीपुर जा रहे थे। मधवापुर पुल के पास मोटर साइकिल अनियंत्रित होकर गिर गई। जिसमें मोटर साइकिल सवार दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने दोनों घायलों को एंबुलेंस सीएससी मल्हीपुर में भर्ती कराया।