एटा: कोतवाली नगर क्षेत्र में बिजली कटौती से परेशान शिकोहाबाद रोड निवासी मासूम ने प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री से लगाई गुहार
Etah, Etah | May 22, 2026 एटा में बिजली कटौती से परेशान एक बच्चे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में बच्चा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बिजली आपूर्ति सुधारने की गुहार लगा रहा है। यह घटना कोतवाली नगर क्षेत्र के शिकोहाबाद रोड स्थित इलाके की है।वायरल वीडियो में बच्चा मुख्यमंत्री से निवेदन कर रहा होता है, तभी अचानक बिजली चली जाती है।