बांसगांव: सैरो गाँव में व्यक्ति पर हुआ जानलेवा हमला, इलाज के दौरान हुई मौत पर खजनी सिकरीगंज मार्ग किया चक्का जाम
गोरखपुर के बांसगांव थाना क्षेत्र के ग्राम सैरो (बरतौला) में एक व्यक्ति की हमले के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई। बुधवार शाम करीब 5:30 बजे हुई इस घटना में सुरेंद्र यादव पर हमला किया गया था। उनकी पत्नी संगीता देवी की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। जानकारी के अनुसार, मृतक सुरेंद्र यादव सरकारी आरसीसी सड़क से गुजर रहे थे।