जांजगीर: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्वर्गीय बंशीलाल देवांगन को दी भावभीनी श्रद्धांजलि
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज जांजगीर-चांपा जिले के चांपा स्थित देवांगन धर्मशाला (थाना पारा) में स्वर्गीय बंशीलाल देवांगन के दशगात्र एवं चंदनपान कार्यक्रम में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने दिवंगत स्वर्गीय बंशीलाल देवांगन के छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा उनकी पुण्यात्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।